Monday, June 26, 2017

एपल ने अपने इवेंट में लॉन्च किए ये प्रोडक्ट्स, जानिए इनकी खूबियां - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

 एपल ने अपने इवेंट में लॉन्च किए ये प्रोडक्ट्स, जानिए इनकी खूबियां - सौरभ कुमार श्रीवास्तव 
दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एपल ने पांच जून यानी सोमवार देर शाम से कैलेफॉर्निया में डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2017) की शुरुआत हो गई। एपल के प्रॉडक्‍ट पसंद करने वाले लोगों के लिए ये पांच दिन किसी मेले से कम नहीं होंगे।
भारतीय समय के मुताबिक सोमवार रात 10.30 बजे से शुरू हुए इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग एपल की वेबसाइट और एपल टीवी पर की जा रही है। 5 जून से 9 जून तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में एप्पल ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए।
iOS ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्जन के साथ-साथ आईपैड प्रो, मैकबुक सीरी स्मार्ट स्पीकर जैसे प्रॉडक्ट्स दुनिया के सामने पेश किए। आइए जानते है इन प्रोडक्ट की क्या हैं खास विशेषताएं।
ऑपरेटिंग सिस्‍टम 11 (iOS 11)
इवेंट में सबसे खास एपल का ऑपरेटिंग सिस्‍टम 11 रहा, इस पर सबकी निगाहें टिकी थी। एपल ने नए अपने इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम IOS 11 लाने की ऑफिशियल घोषणा की। नए ऑपरेटिंग सिस्‍टम 11, में एक बार में एक से ज्यादा लोग लॉगिन कर सकेंगे और ये एपल पेंसिल को भी सपोर्ट करेगा। इसमें ऐप ड्रॉवर नाम का नया फंक्शन दिया गया है जिससे यूजर किसी भी ऐप को फटाफट एक्सेस कर सकता है। इसे ICloud के साथ इंटीग्रेट किया गया है साथ ही सीरी प्लेटफार्म में नई विजुअल इंटरफेस जोड़ी गई जिसमें ट्रांसलेशन का भी नया फीचर है।
सिरी स्‍मार्ट स्‍पीकर
एपल के WWDC 2017 इवेंट के दौरान सिरी स्‍मार्ट स्‍पीकर लॉन्‍च किया गया। इस स्पीकर को बेहतर डिस्प्ले स्क्रीन, बेहतर ऑडियो क्वालिटी के साथ-साथ कई दूसरी खास खूबियां से भी लैस रखा गया है। इस प्रोडक्ट का मुकाबला बाजार में मौजूद गूगल होम और अमेजन ईको से होगा। नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ सीरी को ज्यादा प्रोएक्टिव बनाया गया है। इसे एपल वॉच में यूज करते हुए नए डिजाइन के साथ वर्चुअल असिस्टेंट दिया गया है।
एपल स्मार्ट वॉच
एपल की नई डिजाइन वाच अब डिजनी कैरेक्ट मिकी और मिनी के साथ भी मिलेगी। साथ ही एपल वॉच और बाकी वियरेबल डिवाइसेज के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम OS-4 की घोषणा की। सबसे खास बात कि इस वॉच की बिक्रि आज से ही शुरू कर दी गई।

एपल मैकबुक
एपल की नई मैकबुक लॉन्च, 1299 से लेकर 2399 डॉलर तक इसकी कीमत रखी गई है। 10.5 इंच की डिस्पले के साथ Apple ने iPad Pro लॉन्च किया। इन सब के साथ बिल्कुल नए ऐप स्टोर की झलक दिखाते हुए टीम एपल ने बताया कि इसमें ऐप टैब सारे ऐप दिखाएगा जबकि Today नाम यूजर का वेलकम करेगा। इसके अलावा Games टैब भी दिया गया है।
होम स्पीकर
म्यूजिक लवर्स के लिए एप्पल ने लॉन्च किए होम स्पीकर, जिसे उसने होम पोड का नाम दिया है। होमपोड की कीमत 300 से 500 डालर तक

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019