Tuesday, June 27, 2017

फेसबुक पर ऐसे बचाइये अपना फेस, ताकि कोई कॉपी न कर सके प्रोफाइल फोटो - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

फेसबुक पर ऐसे बचाइये अपना फेस, ताकि कोई कॉपी न कर सके प्रोफाइल फोटो - सौरभ कुमार श्रीवास्तव 
कई लोग अपनी जिंदगी की छोटी से छोटी खुशियों को सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद नहीं करते हैं। कारण, मन में शंका होती है कि कहीं, तस्वीर का गलत इस्तेमाल नहीं हो जाए। इस समस्या को देखते हुए फेसबुक ने भारत में अपने यूजर के फोटो को सिक्योर करने के लिए नया टूल पेश किया है।
इस नए टूल से यूजर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को शेयर और डाउनलोड करने से रोक सकेंगे। वहीं, अब फेसबुक के इस नए टूल से किसी भी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। फेसबुक के इस नए टूल का फायदा सबसे ज्यादा महिलाओं को होगा। इस टूल के बारे में जानकारी फेसबुक ने अपने आधिकारिक ब्लॉग के जरिए दी है।
फेसबुक प्रोडक्ट मैनेजर आरती सोमान ने फोटोगार्ड टूल या प्रोफाइल पिक्चर टूल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके साथ हम वो रास्ते भी तलाश रहे हैं, जिनके जरिए लोग प्रोफाइल पिक्चर के साथ आसानी से डिजाइन जोड़ सकते हैं। कंपनी के रिसर्च से पता चला है कि इस नए टूल से फोटो का दुरुपयोग नहीं होगा। अभी यह फीचर सिर्फ भारत के लिए ही जारी किया गया है, लेकिन इसे जल्द ही दूसरे देशों के लिए भी जारी किया जाएगा।
फेसबुक का कहना है कि भारत में यूजर्स एक ऑप्शनल प्रोफाइल पिक्टर गार्ड को एड किया है और यूजर्स इसे स्टेप-बाय-स्टेप देख सकते हैं। एक बार यह टूल लागू होने के बाद फेसबुक प्रोफाइल फोटो को शेयर, डाउनलोड और सेंड करना मुश्किल हो जाएगा। इसके साथ ही फेसबुक पर जो लोग आपके दोस्त नहीं हैं, वो आपको किसी भी फोटो में टैग नहीं कर सकेंगे।
फेसबुक ने कहा कि उसकी कोशिश है कि प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेने से रोका जा सके। नए फोटो गार्ड के साथ जो यूजर्स इस नए टूल का इस्तेमाल करते है, उन्हें ब्लू बॉर्डर और शील्ड दिखाई देगा, जिसकी मदद से उनकी प्रोफाइल पिक्चर प्रोटेक्ट की जा सकती है।
ये करना होगा

अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें और टर्न ऑन प्रोफाइल पिक्चर गार्ड को सेलेक्ट करें। इसके बाद आपकी तस्वीर के ऊपर एक खास शील्ड लग जाती है, जिससे इसे कॉपी करना मुश्किल होता है। फेसबुक ने सेंटर फॉर सोशल रिसर्च एंड लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन सहित कई संगठनों के साथ मिलकर इस नए टूल को विकसित किया है। एक शोध में पाया गया कि प्रोफाइल फोटो पर अगर अतिरिक्त डिजाइन रहती है, तो उसे दूसरे यूजर के कॉपी करने की संभावना 75 फीसदी कम हो जाती है।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019