Monday, June 26, 2017

इस मानसून सरप्राइज ऑफर में है 30GB तक फ्री डेटा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

 इस मानसून सरप्राइज ऑफर में है 30GB तक फ्री डेटा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव 
एयरटेल ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए 'मानसून सरप्राइज ऑफर' पेश किया है। यह आॅफर 'एयर सरप्राइज आॅफर' का तीन ओर महीने के लिए एक्सटेंशन है। इसके तहत एयरटेल तीन महीने के लिए 30GB मोबाइल डेटा फ्री दे रही है।


इस मानसून सरप्राइज आॅफर की सुविधा लेने के लिए एयरटेल पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स को 1 जुलाई के बाद माय एयरटेल ऐप पर लाॅगइन करना होगा। कंपनी 1 जुलाई से अगले तीन महीने तक अपने पोस्टपेड ग्राहकों को 30GB 4G डेटा फ्री में देगी। इस ऑफर में पोस्टपेड ग्राहकों को 10GB प्रति महीने के हिसाब से कुल 30GB डेटा मिलेगा।
टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के आने के बाद तगड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ रहा है। जियो के बाजार में हुए दबदबे से एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया को लगातार अपने सब्सक्राइबर्स को बनाए रखने के लिए जुटे रहना पड़ रहा है।
भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा, 'यह एयरटेल फैमिली का हिस्सा होने और सालों से हम पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया करने का एक तरीका है। हम हमेशा आपके साथ अपने खास रिश्ते को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019