Friday, May 19, 2017

चीनी लड़ाकू विमानों ने अमेरिकी विमान का रास्ता रोका - कॉपीराइट न्यूज़ (डेली न्यूज़ के द्वारा ) - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

चीनी लड़ाकू विमानों ने अमेरिकी विमान का रास्ता रोका - 
पूर्व चीन सागर के ऊपर जा रहे अमेरिकी विमान को दो चीनी लड़ाकू विमानों द्वारा रास्ता बदलने के लिए मजबूर किये जाने की खबर है। अमेरिका ने चीनी सेना की इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई है।
एनबीसी न्यूज के मुताबिक अमेरिका का डब्ल्यूसी-135 विमान अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग से सफर पर था। यह विमान परमाणु ऊर्जा विभाग के अभियान पर था। यह वातावरण में परमाणु तत्वों और विकिरण इत्यादि की माप करता है। जब वह पूर्व चीन सागर के ऊपर था, तभी चीनी सेना के दो सुखोई-30 लड़ाकू विमानों ने उसका पीछा किया। लड़ाकू विमानों ने अमेरिकी विमान को रास्ता बदलने पर मजबूर किया।

अमेरिकी विमान के चालक दल के अनुसार चीनी विमानों का रुख पूरी तरह से अव्यावहारिक था, जो अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर आकर उड़ान को प्रभावित कर रहे थे। यह अंतरराष्ट्रीय कानून के विरुद्ध था। अमेरिकी उड्डयन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मामले को चीनी अधिकारियों के समक्ष कूटनीतिक चैनल से रखा जाएगा और विरोध जताया जाएगा।
इससे पहले दक्षिण चीन सागर के ऊपर से विमान उड़ने के दौरान चीनी लड़ाकू विमानों द्वारा बाधा पहुंचाए जाने की घटनाएं हुई हैं।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019