Friday, May 19, 2017

व्हाट्सएप का Pin To Top फीचर लॉन्च, एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे करें इस्तेमाल - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पिन टू टॉप फीचर जारी कर दिया है। पिछले महीने इसका बीटा वर्जन उपलब्ध कराया गया था। इस फीचर के जरिये व्हाट्सएप यूजर्स को अपनी पसंदीदा चैट्स को ऊपर रखने की अनुमति देता है। इसमें यूजर किन्हीं भी 3 चैट्स को सबसे ऊपर रख सकते हैं।

व्हाट्सएप ने अपने एक बयान में बताया, 'पिन चैट्स के साथ, यूजर को अपने दोस्तों या परिवार से बात करने के लिए बार-बार चैट लिस्ट को स्क्रॉल करने की जरुरत नहीं होगी। यूजर अब अपने तीन अहम कॉन्टेक्ट्स को चैट बॉक्स में सबसे ऊपर रख सकते हैं। इसके लिए उन्हें कॉन्टेक्ट को long hold करना होगा और ऊपर दिए गए पिन आइकॉन को टैप करना होगा'
तीन ही कॉन्टेक्ट को कर पाएंगे पिन: 
यूजर सिर्फ 3 ही चैट को पिन टू टॉप कर सकते हैं। अगर यूजर 3 से ज्यादा लोगों की चैट ऊपर सलाना चाहते हैं तो व्हाट्सएप पर एक पॉपअप 'You can only pin up to 3 chats' लिखा आएगा। जो भी चैट ऊपर होगी वो किसी भी दूसरी चैट पर मैसेज आने से नीचे नहीं आएगी। चैट को long hold करने के बाद पिन ऑप्शन के अलावा यूजर को डिलीट, म्यूट और आर्काइव आइकॉन भी दिया गया होगा।
इससे पहले कंपनी ने एक बड़ा बदलाव किया था। व्हाट्सएप ने वीडियो कॉल और अटैचमेंट आइकॉन को रिप्लेस कर दिया है। इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए एक नया आइकॉन आ गया है। पहले कॉलिंग के लिए दो आइकॉन नजर आते थे। अब वीडियो कॉल और वॉयस कॉल का आइकॉन अलग हो गया है। साथ ही अटैचमेंट आइकॉन की जगह भी बदल दी गई है। इसे चैट बॉक्स में दिया गया है।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019