Saturday, May 20, 2017

फ्रांस के रिसर्चर्स ने ढूंढा वानाक्राय वायरस का तोड़ - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

फ्रांस के रिसर्चर्स ने ढूंढा वानाक्राय वायरस का तोड़ - 
फ्रांस के रिसर्चर्स ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने वानाक्राय वायरस से प्रभावित कंप्यूटर की फाइल्स को बचाने का तरीका तलाश लिया है। इसके लिए उन्होंने वॉनाकीवी नाम का टूल बनाया है। हालांकि, रिसर्चर्स ने यह भी बताया है कि उनका तरीका कुछ खास परिस्थितियों में ही काम करेगा।
दुनियाभर में जाने माने हैकर मैथ्यू सुइच ने कहा कि यह परफेक्ट सॉल्यूशन नहीं है। मगर, फिलहाल यही एक तरीका है, जिसके जरिए लॉक की गई फाइल्स को अनलॉक किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि साइबर अटैक के शिकार हुए जिस कंप्यूटर को रीबूट नहीं किया गया है, यह उसी पर काम करेगा।
इसके अलावा वॉनाक्राइ ने जिन कंप्यूटरों फाइलों को पर्मानेंट बंद नहीं किया है, उन पर भी यह टूल काम करेगा। गौरतलब है कि इस वायरस से अब तक 150 देशों के तीन लाख से अधिक कंप्यूटर प्रभावित हो गए हैं। वानाक्राय सिस्टम में अटैक करने के बाद यूजर को धमकी देता है कि यदि एक हफ्ते के अंदर उसे 300 से 600 डॉलर फिरौती नहीं दी गई, तो वह सिस्टम को हमेशा के लिए लॉक कर देगा।
दुनियाभर के सिक्योरिटी रिसर्चर्स की टीम ने मिलकर साइबर अटैक की शिकार हुई फाइल्स को अनलॉक करने का तरीका ढूंढ लिया। रिसर्चर्स को पता था कि उनके पास टूल को बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं है क्योंकि वक्त बीतने के साथ फाइलों को बचाना मुश्किल हो जाता। सुइच ने टि्वटर पर भेजे डायरेक्ट मैसेज में कहा कि यह तरीका 
एक्सपी से लेकर विंडोज7 तक के किसी भी सिस्टम में काम करेगा।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019