Saturday, April 22, 2017

गूगल ने अर्थ डे पर बनाया धरती को बचाने का संदेश देने वाला डूडल, शेयर करने का भी विकल्प | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

गूगल ने अर्थ डे पर बनाया धरती को बचाने का संदेश देने वाला डूडल, शेयर करने का भी विकल्प | सौरभ कुमार श्रीवास्तव 
22 अप्रैल यानी आज अर्थ डे है। गूगल अपने खास डूडल के जरिए अहम संदेश देते हुए अर्थ डे मना रहा है। गूगल के इस एनिमेटेड डूडल में 12 स्लाइड लगाई हैं, जिसमें धरती को बचाने के बारे में टिप्स दिए गए हैं। इसे आप शेयर भी कर सकते हैं।
गूगल के अनुसार, इस डूडल में एक लोमड़ी की कहानी है, जो सपने में प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की शिकार हो रही धरती को देखती है। सपना देख वह जाग जाती है और धरती को बचाने के लिए अपने जीने के तरीके में छोटे-छोटे बदलाव लातीहै।
उसकी इस मुहिम में उसको कुछ दोस्त मोमो द कैट और गूगल वेदर के फेवरेट फ्रॉग मिलते हैं। इस डूडल नीचे दिए गए सर्च ऑप्शन में पृथ्वी को बचाने के टिप्स के बारे में बताया गया है।
इन टिप्स में कहा गया है कि जब जरूरत न हो तो बिजली बंद कर दें। पेड़-पौधे लगाएं, ईंधन बचाने के लिए कार पूल करें, पैदल चलें, साइकिल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
इसलिए मानते हैं 22 अप्रैल को अर्थ डे
अर्थ डे की नींव 1872 में रखी गई थी। नेब्रास्का के लेखक और वहां के पहले न्यूजपेपर के एडिटर जे. स्टर्लिंग मॉर्टन ने स्टेट बोर्ड ऑफ एग्रीकल्चर की बैठक में 10 अप्रैल को वन महोत्सव के लिए प्रस्तावित किया था।
उन्होंने सबसे ज्यादा पेड़ लगाने वाली कम्युनिटी को इनाम देने जैसी योजनाएं रखी।
10 अप्रैल को मनाए जा रहे वन महोत्सव को कानूनी रूप से हॉलीडे घोषित कर दिया गया।
मगर, बाद में मॉर्टन को सम्मान देने के लिए उनके जन्मदिन 22 अप्रैल को यह आयोजन किया जाने लगा।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

Play Store App © 2018-2019