Tuesday, August 1, 2017

इस कंपनी के बंडल ऑफर में यूजर्स को मिलेगा एक साल तक 1GB 4G डाटा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

इस कंपनी के बंडल ऑफर में यूजर्स को मिलेगा एक साल तक 1GB 4G डाटा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव 

आइडिया और बीएसएनएल के बाद रिलायंस कम्यूनिकेशन्स यानी आरकॉम ग्राहकों के लिए एक नया प्लान लेकर आया है। इसके तहत जो ग्राहक वाई-पॉड डोंगल खरीदते हैं तो उन्हें एक बंडल ऑफर दिया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को 5,199 रुपए देने होंगे। इसकी वैधता 1 साल है। वाई-पॉड डोंगल के साथ आरकॉम के 4जी सिम कार्ड और 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। तो चलिए इस प्लान से जुड़ी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।
ऐसा है आरकॉम का नया ऑफर -
इस ऑफर को RCom-Eshop.com पर लिस्ट किया गया है। ऑफर के तहत यूजर्स को प्रीपेड 4जी सिम कार्ड के साथ हर रोज 1 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। इसकी वैधता 356 दिन यानी 1 साल की है। इसका सीधा मतलब कि इस प्लान के तहत यूजर्स को 365 जीबी डाटा दिया जाएगा। यह एक बंडल ऑफर है जिसके तहत यूजर्स को नया 4जी सिम कार्ड, एक साल का डाटा प्लान और डोंगल दिया जा रहा है। इसकी कीमत 5,199 रुपए है।
आपको बता दें कि केवल डोंगल की ही कीमत 3,200 रुपए है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए 500 रुपए का ईएमआई प्लान भी लिस्ट किया है। अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड के साथ ग्राहक इस बंडल ऑफर को 3, 6, 9, 12, 18 और 24 महीनों की ईएमआई पर भी ले सकते हैं।

रिलायंस वाई-पॉड डोंगल -
इसका डिजाइन जियोपाई की तरह है। यह एक कॉम्पैक्स डिवाइस है। इसमें क्वालकॉम एमडीएम9307 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। डोंगल में पावर और डब्ल्यूपीएस जैसे हार्डवेयर बटन दिए गए हैं। इनके जरिये रीसेट किया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019