Monday, July 3, 2017

Jio 1 साल तक दे रहा फ्री डाटा व अनलिमिटेड कॉल, ऐसे मिलेगा फायदा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

Jio 1 साल तक दे रहा फ्री डाटा व अनलिमिटेड कॉल, ऐसे मिलेगा फायदा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव 
GST के आने के बाद रिलायंस जियो ने रिटेलर्स के लिए एक स्टार्टर किट लॉन्च किया है। यह स्टार्टर किट 1 जुलाई से लागू हुए GST के नए टैक्स सिस्टम को अमल में लाने के लिए लाया गया है। इस सॉफ्टवेयर को जियो GST के नाम से लॉन्च किया गया है।
यह सॉफ्टवेयर 1,999 रुपए में उपलब्ध पहला मोबाइल GST सॉल्यूशन है। इसका मकसद पूरे देश में मौजूद छोटे रिटेलर्स को GST अपनाने में मदद करना है। सॉफ्टवेयर के साथ-साथ सब्सक्राइबर्स को जियोफाई डिवाइस भी मिलेगी। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, इस डिवाइस के साथ सब्सक्राइबर्स को प्रति वर्ष 24GB डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और अन्य टूल्स भी मिलेंगे।
यह मिलेगा GST स्टार्टर किट में - 
रिलायंस जियो भारत के GST सुविधा प्रदाताओं में से एक है। GSP (GST सुविधा प्रोवाइडर्स) टैक्सपेयर के लिए लाया गया है। इससे टैक्सपेयर GST के नियम और प्रावधानों को इसके वेब प्लेटफॉर्म (वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क) के जरिये समझ के आसानी से अपना सकता है। जियो GST रिटेलर्स को रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने, GST रिटर्न फाइल करने और GST के नियम व कानूनों को अपनाने में मदद करेगा।
जियो GST स्टार्टर किट में GST फाइलिंग सेवा, जियोफाई डिवाइस, अनलिमिटेड वॉयस प्लस डाटा प्लान, जियो बिलिंग एप्लीकेशन और जियो GST नॉलेज सीरीज होगी। इस किट की कुल मार्किट वैल्यू 10,884 रुपए है, लेकिन जियो इसे 1,999 रुपए के पैकेज में दे रहा है।
कंपनी अपने 1999 रुपए के जियो GST पैकेज के अंतर्गत निम्नलिखित सेवाएं ऑफर कर रहा है - 

1. 1 साल के लिए जियो GST सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन
2. 1 साल के लिए अनलिमिटेड वॉयस प्लस 24GB डाटा
3. जियोफाई डिवाइस
4. बिलिंग ऐप और भी बहुत कुछ।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019