Saturday, July 8, 2017

अरुण जेटली ने लॉन्च की GST रेट फाइंडर ऐप, सही टैक्स जानने में करेगी मदद - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

अरुण जेटली ने लॉन्च की GST रेट फाइंडर ऐप, सही टैक्स जानने में करेगी मदद - सौरभ कुमार श्रीवास्तव 

जीएसटी लॉन्च करने के बाद अब केंद्र सरकार आम लोगों और व्यापारियों को इसके बारे में सही जानकारी देने में लगी है। इसी कड़ी में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी फाइंडर ऐप लॉन्च की है।
इस ऐप की मदद से लोगों को किसी भी चीज पर लगने वाले जीएसटी की सही जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल यह ऐप एंड्रायज स्टोर में उपलब्ध है और जल्द ही इसे आईएसओ व विंडोज के लिए भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसे आप एंड्रायड प्ले स्टोर में GST Rate Finder लिखकर सर्च कर सकते हैं।
ऐसे करें उपयोग
इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप जैसे ही इसे खोलेंगे इसमें आपको तीन ऑप्शन नजर आएंगे। इनमें पहला ऑप्शन टैक्स ऑन गुड्स का है जिसमें शून्य से लेकर 28 प्रतिशत जीएसटी की लिस्ट है।


इसमें आप जिस भी कैटेगरी में जाएंगे आपको उन प्रोडक्ट्स की जानकारी मिल जाएगी जिन पर टैक्स लगा है। मसलन आप जानना चाहते हैं कि किन चीजों पर सरकार शून्य प्रतिशत जीएसटी लगाया है तो आप इसमें गुड्स एट जीरे परसेंट पर क्लिक करें और आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी।
ऐसा ही दूसरा ऑप्शन सर्विस टैक्स रेट का दिया गया है। तीसरा ऑप्शन इंफॉर्मेशन का है जिस पर क्लिक करते ही आप जीएसटी वेबसाइट के पेज पर चले जाएंगे जहां और भी जानकारी उपलब्ध है।
इसके अलावा इसमें सर्च का ऑप्शन भी दिया गया है जिसकी मदद से आप सीधे चीजों को सर्च कर जीएसटी रेट देख सकते हैं।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019