Wednesday, July 26, 2017

Google ने जारी किया Chrome 9, ये हैं इसके टॉप 5 फीचर्स - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

Google ने जारी किया Chrome 9, ये हैं इसके टॉप 5 फीचर्स - सौरभ कुमार श्रीवास्तव 

गूगल ने आखिराकर Google chrome 9 लॉन्च कर दिया है। इसे इसकी रिलीज तारीख से 2 हफ्ते बाद जारी किया गया है। कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स को जोड़ा है। इस पोस्ट में हम आपको chrome 9 के 5 फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूजर्स को काफी आकर्षित कर सकते हैं। chrome 9 के लिए आपको अपना क्रोम ब्राउजर अपडेट करना होगा।
Google chrome 9 के फीचर्स - 
1- WebGL - 
नए ब्राउजर का सबसे बढ़िया फीचर WebGL का इंटीग्रेशन है। WebGL, डेवलपर्स को ब्राउजर में 3डी ग्राफिक्स को बनाने की अनुमति देगा। WebGL, नए क्रोम में बाय डिफॉल्ट इनेबल्ड है।
2- Google Instant - 
आप जैसे की एड्रेस बार में यूआरएल टाइप करेंगे, वैसे ही इस फीचर के जरिए वेबपेज ऑटोमैटिकली लोड हो जाएगा। यह विकल्प बाय डिफॉल्ट ऑफ दिया गया है। आप इसे ऑन कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑप्शन्स में जाना होगा। इसके बाद Enable Instant for faster searching and browsing को चेक करना होगा।
3- Chrome Webstore - 
इसमें क्रोम वेबस्टोर को भी शामिल किया गया है। इसमें 100 से ज्यादा मुफ्त और फ्री एप्स का कलेक्शन है। कुछ एप्स विशेष रूप से क्रोम के लिए ऑप्टिमाइज की गई हैं। इनमें से कुछ एप्स को फायरफॉक्स और सफारी पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। आप वेब एप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसे नए विंडो में ओपन कर सकते हैं या फिर डेस्कटॉप पर इसका शॉर्टकट बना सकते हैं। विंडोज यूजर इन एप्स को स्टार्ट मेन्यू में पिन भी कर सकते हैं। साथ ही जल्दी और आसान एक्सेस के लिए क्विकलॉन्च आइकन बना सकते हैं।
4- WebP files - 

WebP एक नया इमेज फॉर्मेट है जो वेब पर इमेजेज का बेहतर कंप्रेशन देता है। इससे पिक्चर का साइज कम हो जाएगा और उसे जल्दी डाउनलोड किया जा सकेगा। इससे फोटो की क्वालिटी भी बरकरार रहेगी। आप इमेज कन्वर्टर को नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
http://code.google.com/speed/webp/download.html
5- Cloud printing - 
इस फीचर के जरिए आप उन डिवाइस से प्रिंट लिया जा सकता है जो प्रिंटर से डायरेक्ट कनेक्ट नहीं की जा सकती हैं। गूगल ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर बताया कि Cloud printing यूजर्स को किसी भी एप से किसी भी डिवाइस पर प्रिंट ले पाएंगे।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019