Wednesday, July 5, 2017

व्हाट्सएप का नया फीचर है मजेदार, टेक्स्ट फॉन्ट और मनचाही इमोजी करें सर्च -सौरभ कुमार श्रीवास्तव

व्हाट्सएप का नया फीचर है मजेदार, टेक्स्ट फॉन्ट और मनचाही इमोजी करें सर्च -सौरभ कुमार श्रीवास्तव 

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने पिछले साल नए फॉन्ट स्टाइल की पेशकश की थी। हालांकि, आप में से शायद ही किसी को यह फीचर्स याद होंगे या शायद ही कोई इसे इस्तेमाल करता होगा। यह अपडेट फॉन्ट को बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइकथ्रू करने का था। अब टेस्टिंग को और मजेदार बनाने के लिए व्हाट्सएप अपनी एंड्रायड एप के लिए दो नए फीचर्स लेकर आया है। इनमें से एक फीचर फॉन्ट स्टाइल के कठिन करैक्टर उपसर्गों का ध्यान रखेगा। इसका दूसरा फीचर प्रीडिक्टिव इमोजी के लिए है। यह फीचर आईओएस यूजर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध है।
आपको बता दें, इससे पहले आए व्हाट्सएप के फॉन्ट फीचर को कैसे इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप टेक्सट को बोल्ड, स्ट्राइक या इटेलिक करना चाहते हैं तो आपको फॉलो करने होंगे यह स्टेप्स -
1- टेक्सट को स्ट्राइक करने के लिए :
इसके लिए आप टेक्सट के दोनों तरफ ~tildes~ लगा दीजिए। उदाहरण के लिए ~Oh my god~ इससे आपका टेक्सट स्ट्राइक हो जाएगा। ये आप तब इस्तेमाल कर सकते हैं जब आप कुछ व्यंगात्मक कहने जा रहे हों।
2- टेक्सट को बोल्ड करने के लिए :
इसके लिए आपको टेक्सट के दोनों तरफ *asterisks* लगाने होंगे। उदाहरण के लिए * Oh my god *
3- टेक्सट को इटेलिक करने के लिए :
इसके लिए आपको टेक्सट के दोनों तरफ _underscores_ लगाने होंगे। उदाहरण के लिए _Oh my god_
Image result
फॉन्ट स्टाइल में क्या हुए बदलाव :
अब एंड्रायड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप के नए वर्जन एंड्रायड 2.17.148 में एक नया फीचर देखने को मिला है। इस फीचर के अंतर्गत अगर आपको फॉन्ट का स्टाइल बदलना है तो केवल टेक्स्ट को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद ओवरफ्लो बटन या तीन डॉट्स पर टैप करें। इसके बाद बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू या मोनोस्पेस का चयन करें। बस, इसके तुरंत बाद फॉन्ट स्टाइल तुरंत बदल जाएगा। इससे यूजर्स को फॉन्ट बदलने के लिए सिम्बल्स को याद नहीं रखना पड़ेगा।
अब Texting होगी और मजेदार :
दूसरे फीचर की बात करें तो अब एप आपको सम्बन्धित कीवर्ड टाइप करने पर सही इमोजी दिखता है। उदहारण के लिए- अगर आप किसी को आई लव यू लिखते हैं तो दिल का इमोजी आपको सजेशन्स में दिखने लगेगा। इसी तरह अगर आप लिखेंगे की मैं कार चला रहा हूं, तो कार का इमोजी सजेशन्स में आ जाएगा। इससे आपका टेस्टिंग अनुभव और भी मजेदार हो जाएगा और नार्मल टेक्सटिंग भी बोरिंग नहीं लगेगी। यह फीचर आईओएस और वेब व्हाट्सएप पर पहले से ही उपलब्ध है। और अब यह एंड्रायड पर भी उपलब्ध होगा। इस फीचर से आपको इमोजी ढूढ़ने नहीं पड़ेंगे। तो अब चैटिंग करते समय बीच में परफेक्ट इमोजी ढूंढ़ने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा।
आपको बता दें की यह दोनों फीचर्स कुछ बीटा वर्जन पर उपलब्ध हैं। अगर आप बीटा यूजर नहीं हैं तो आप आधिकारिक प्ले स्टोर बीटा प्रोग्राम से APK मिरर से लेटेस्ट बीटा इनस्टॉल कर सकते हैं।


इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने पिछले साल नए फॉन्ट स्टाइल की पेशकश की थी। हालांकि, आप में से शायद ही किसी को यह फीचर्स याद होंगे या शायद ही कोई इसे इस्तेमाल करता होगा। यह अपडेट फॉन्ट को बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइकथ्रू करने का था। अब टेस्टिंग को और मजेदार बनाने के लिए व्हाट्सएप अपनी एंड्रायड एप के लिए दो नए फीचर्स लेकर आया है। इनमें से एक फीचर फॉन्ट स्टाइल के कठिन करैक्टर उपसर्गों का ध्यान रखेगा। इसका दूसरा फीचर प्रीडिक्टिव इमोजी के लिए है। यह फीचर आईओएस यूजर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध है। आपको बता दें, इससे पहले आए व्हाट्सएप के फॉन्ट फीचर को कैसे इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप टेक्सट को बोल्ड, स्ट्राइक या इटेलिक करना चाहते हैं तो आपको फॉलो करने होंगे यह स्टेप्स - 1- टेक्सट को स्ट्राइक करने के लिए : इसके लिए आप टेक्सट के दोनों तरफ ~tildes~ लगा दीजिए। उदाहरण के लिए ~Oh my god~ इससे आपका टेक्सट स्ट्राइक हो जाएगा। ये आप तब इस्तेमाल कर सकते हैं जब आप कुछ व्यंगात्मक कहने जा रहे हों। 2- टेक्सट को बोल्ड करने के लिए : इसके लिए आपको टेक्सट के दोनों तरफ *asterisks* लगाने होंगे। उदाहरण के लिए * Oh my god * 3- टेक्सट को इटेलिक करने के लिए : इसके लिए आपको टेक्सट के दोनों तरफ _underscores_ लगाने होंगे। उदाहरण के लिए _Oh my god_ फॉन्ट स्टाइल में क्या हुए बदलाव : अब एंड्रायड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप के नए वर्जन एंड्रायड 2.17.148 में एक नया फीचर देखने को मिला है। इस फीचर के अंतर्गत अगर आपको फॉन्ट का स्टाइल बदलना है तो केवल टेक्स्ट को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद ओवरफ्लो बटन या तीन डॉट्स पर टैप करें। इसके बाद बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू या मोनोस्पेस का चयन करें। बस, इसके तुरंत बाद फॉन्ट स्टाइल तुरंत बदल जाएगा। इससे यूजर्स को फॉन्ट बदलने के लिए सिम्बल्स को याद नहीं रखना पड़ेगा। अब Texting होगी और मजेदार : दूसरे फीचर की बात करें तो अब एप आपको सम्बन्धित कीवर्ड टाइप करने पर सही इमोजी दिखता है। उदहारण के लिए- अगर आप किसी को आई लव यू लिखते हैं तो दिल का इमोजी आपको सजेशन्स में दिखने लगेगा। इसी तरह अगर आप लिखेंगे की मैं कार चला रहा हूं, तो कार का इमोजी सजेशन्स में आ जाएगा। इससे आपका टेस्टिंग अनुभव और भी मजेदार हो जाएगा और नार्मल टेक्सटिंग भी बोरिंग नहीं लगेगी। यह फीचर आईओएस और वेब व्हाट्सएप पर पहले से ही उपलब्ध है। और अब यह एंड्रायड पर भी उपलब्ध होगा। इस फीचर से आपको इमोजी ढूढ़ने नहीं पड़ेंगे। तो अब चैटिंग करते समय बीच में परफेक्ट इमोजी ढूंढ़ने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा। आपको बता दें की यह दोनों फीचर्स कुछ बीटा वर्जन पर उपलब्ध हैं। अगर आप बीटा यूजर नहीं हैं तो आप आधिकारिक प्ले स्टोर बीटा प्रोग्राम से APK मिरर से लेटेस्ट बीटा इनस्टॉल कर सकते हैं।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019