Saturday, June 24, 2017

अब नहीं हो पाएगा प्रोफाइल फोटो का मिसयूज, भारतीय महिलाओं के लिए FB का नया टूल - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

अब नहीं हो पाएगा प्रोफाइल फोटो का मिसयूज, भारतीय महिलाओं के लिए FB का नया टूल - सौरभ कुमार श्रीवास्तव
संयुक्त राज्य अमेरिका के 219 मिलियन यूजर्स के बाद फेसबुक यूजर्स के मामले में भारत 213 मिलियन यूजर्स के साथ दूसरा स्थान पर है। 2016 के तीसरी तिमाही के लिए फेसबुक द्वारा एनालिटिक्स फर्म वी आर सोशल के शेयर किए गए डाटा के आधार पर पाया गया कि महिला यूजर्स की संख्या 24 प्रतिशत है।
भारत में महिलाओं की सामाजिक और सांस्कृतिक बाधाओं और व्यक्तिगत सुरक्षा को देखते हुए, कई महिलाएं प्रोफाइल फोटो के तौर पर खुद की तस्वीर यूज नहीं करती हैं। उन्हें डर रहता है कि उनकी तस्वीरों का दुरुपयोंग न हो जाए।
भारतीय महिलाओं की इसी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, फेसबुक ने भारत में एक नया टूल पेश किया है। इसके जरिए प्रोफाइल पिक्चर को डाउनलोड और शेयर करने से सुरक्षित रखा जा सकता है। ज्यादातर लोग फेसबुक पर अपने दोस्तों को फोटोज के माध्यम से ही ढूंढते हैं। क्योंकि एक नाम के कई व्यक्ति फेसबुक पर मौजूद हैं, ऐसे में नाम से किसी को ढूंढना संभव नहीं है। लेकिन कई यूजर्स हैं जो फेसबुक पर फोटो लगाना सुरक्षित नहीं मानते हैं।
नई दिल्ली के सेंटर फॉर सोशल रिसर्च एंड लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन के साथ कई संगठनों ने मिलकर इस परेशानी से निजात पाने के लिए एक टूल बनाया है।
फेसबुक की प्रोडक्ट मैनेजर आरती सोमान ने कहा, 'हम नए टूल शुरू कर रहे हैं जो भारत में लोगों को इस संदर्भ में अधिक नियंत्रण देगा कि प्रोफाइल पिक्चर कौन डाउनलोड और शेयर कर सकता है। इसके साथ हम वे रास्ते भी तलाश रहे हैं जिनके जरिए लोग प्रोफाइल पिक्चर के साथ आसानी से डिजाइन जोड़ सकते हैं। इसे हमारे शोध ने दुरुपयोग रोकने में मददगार पाया गया है।'
फेसबुक की मानें तो इस टूल को बाकी के देशों में जल्द ही पेश किए जाएगा। यह टूल यूजर्स की प्रोफाइल पिक्चर को सुरक्षित करेगा जिससे फोटोज का दुरुपयोग न हो पाए। अब केवल आपके फ्रेंड लिस्ट में एड लोग ही आपको टैग कर सकते हैं। इससे पहले कोई भी यूजर किसी को टैग कर सकता था।

नीले बॉर्डर के साथ सिक्योरिटी शिल्ड से यूजर्स की सेफ प्रोफाइल पहचानी जा सकेगी।
इससे पहले फेसबुक ने दो नए फीचर्स लॉन्च करने बात कही थी। ये फीचर फेसबुक लाइव के तहत इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इससे यूजर्स को लाइव ब्रॉडकास्ट से कनेक्ट होने में आसानी होगी। फिलहाल फेसबुक इस फीचर को टेस्ट कर रहा है और इस साल के आखिरी तक इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019