Wednesday, June 21, 2017

गर्मी में फोन हो जाते हैं स्लो और जल्दी खत्म होती है बैट्री, इन टिप्स को अपना सकते हैं आप -सौरभ कुमार श्रीवास्तव

पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस खासतौर पर स्मार्टफोन ज्यादा गर्मी में धीमे काम करते हैं और उनकी बैट्री भी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है। कुछ मामलों में तो बैटरी में आग भी लग सकती है और फोन भी फट सकता है। अधिकांश स्मार्टफोन को गर्म मौसम में काम करने के लिहाज से बनाया जाता है।

मगर, कई बार सूरज की सीधी किरणों और मोबाइल प्रोसेसर पर लगातार चलने वाले ऐप, गेमिंग, वीडियो देखने से भी मोबाइल गर्म हो जाता है। दरअसल, जटिल प्रक्रियाओं के लिए फोन की चिप के आर्किटेक्चर के अंदर बहुत मूवमेंट की जरूरत होती है, जिससे गर्मी पैदा होती है।
खासतौर से यह तब और बढ़ जाता है जब फोन को चार्ज किया जा रहा हो। दरअसल, इस दौरान फोन में जाने वाली बिजली से रसायनों का मूवमेंट तेजी से होता है। रैपिड चार्जिंग या टर्बो चार्जिंग में यह काम और ज्यादा तेजी से होता है। यदि फोन ज्यादा गर्म हो जाता है, तो इसके कंपोनेंट्स क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, स्क्रीन टूट सकती है और बैट्री में आग भी लग सकती है, जिससे हैंडसेट में धमाका हो सकता है।

इससे बचाने के लिए आधुनिक स्मार्टफोन में इनबिल्ट रिस्पॉन्स सिस्टम आता है, जो खतरनाक स्तर की गर्मी पर पहुंचने के बाद उसे रोक देता है। शुरुआत में यह प्रोसेसर को धीमा कर देता है, यही वजह है कि गर्मी में फोन स्लो हो जाता है। इसका अर्थ यह नहीं है कि फोन में कुछ कमी है, बल्कि यह सिर्फ इतना है कि यह अस्थायी रूप से सेल्फ सिक्योरिटी मोड में चला गया है। फोन जब ज्यादा हार्ड वर्क कर रहा होता है, तो उसकी बैट्री भी तेजी से खर्च होती है।
बचने के लिए यह करें
यदि आपके पास एंड्रॉइड फोन है, तो आप CPU कूलर जैसा कोई एप डाउनलोड कर सकते हैं, जो वैसा ही काम करता है। अपने फोन का उपयोग बहुत गर्म होने पर न करें और इसे गर्मी से बचाने की कोशिश करें। हो सके तो उसे प्लास्टिक या लेदर के कवर से बाहर निकाल दें। फोन हीटिंग को कम करने के लिए स्क्रीन को डिम करें या बैक ग्राउंड में चल रहे हैवी ऐप को बंद करें या एक्टिव बैटरी सेविंग मोड को बंद करें।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019