Wednesday, June 28, 2017

गूगल न्यूज को मिला नया लुक, 14 साल बाद हुआ बदलाव - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

गूगल न्यूज को मिला नया लुक, 14 साल बाद हुआ बदलाव - सौरभ कुमार श्रीवास्तव 

गूगल ने अपने न्यूज पेज को बिल्कुल नया लुक दिया है। 14 साल बाद गूगल ने यह बदलाव किया है और इसके बाद न्यूज पेज पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आने लगा है। नए लुक में होमपेज के मध्य में तीन सेक्शन्स दे दिए गए हैं जिनमें मुख्य समाचार, स्थानीय और आपके लिए दिया गया है। इस सेक्शन की मदद से यूजर अपनी पसंद की खबरें देख सकेगा।
माना जा रहा है कि इसके बाद गूगल को ऐपल न्यूज के अलावा फेसबुक और ट्विटर से प्रतिस्पर्धा में मदद मिलेगी। इसके अलावा गूगल ने हर खबर को लिए एक अलग कार्ड बेस्ड डिजाइन दिया है। इसमें हर खबर को उसका एक स्पेस मिला है और उसमें उसी तरह की खबरें नजर आती हैं। यहां से ही उस न्यूज को शेयर करने का ऑप्शन भी दिया गया है।

साइड बार में पहले की ही तरह लेकिन बेहतर तरीके से सेगमेंट्स दिए गए जिनमें आप अपने पसंद के सेगमेंट की खबरें देख सकते हैं। दूसरी तरफ कुछ टैग्स नजर आते हैं जिनमें उन्हें प्रमुखता दी गई है जिन्हें लोग ज्यादा पढ़ रहे हैं।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019