Monday, May 1, 2017

Samsung ने लॉन्‍च किया पेरेंटल कंट्रोल ऐप Marshmallow | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

सैमसंग ने एक पेरेंटल कंट्रोल ऐप लॉन्‍च किया है, जिसका नाम है मार्शमैलो। यह सामान्‍य पेरेंट कंट्रोल ऐप नहीं है।
इसमें बच्‍चों को यह सुवि‍धा है कि वो अपने उपयोग अनुसार स्‍मार्टफोन का यूसेज टाइम तय कर सकते हैं। यदि बच्‍चे अपना ऑनलाइन व्‍यवहार अच्‍छा रखते हैं तो यह ऐप उन्‍हें रिवॉर्ड भी देता है।
इतना ही नहीं, यदि उनका ऑनलाइन व्‍यवहार खराब होता है तो आपके पॉइंट्स काटे भी जाएंगे। पॉइंट्स को गिफ्ट शॉप पर रिडीम किया जा सकेगा।
यह ऐप माता-पिता तथा बच्‍चों के लिए साप्‍ताहिक रिपोर्ट भी उपलब्‍ध कराता है, जिसमें उनके उपयोग की जानकारी दी होती है। इस ऐप में बच्‍चों के सोने का समय भी तय किया जा सकता है।


फिलहाल यह ऐप सैमसंग के चुनिंदा फोन में ही इंस्‍टॉल किया जा सकता है। ये फोन हैं: Galaxy S8, S8+, S7, S7+, S6, S6 Edge, S6 Edge+, S5, Note5, Note4, A5, A7, A8, A9, J3, J5, और Galaxy J7.
इस ऐप को गूगल प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
इसे चलाने के लिए आपको सैमसंग स्‍मार्टफोन में एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप या इससे बाद का ऑपरेटिंग सिस्‍टम होना जरूरी है।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019