Tuesday, May 2, 2017

Idea में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1.5 GB डाटा रोजाना, 70 दिनों के लिए | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी आइडिया ने जियो को टक्कर देने के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने 497 रुपए की कीमत में 1.5 GB प्रतिदिन 4G डाटा वाला प्लान पेश किया है।
जिसकी वैलिडिटी 70 दिनों की है। आपको बता दें कि इस प्लान के तहत 70 दिनों तक रोज 1.5 GB 4G डाटा मिलेगा।
इसके साथ ही आइडिया से आइडिया के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है, जबकि दूसरे नेटवर्क के लिए 3,000 मिनट कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

3,000 मिनट पूरे होने के बाद यूजर को स्टैंडर्ड रेट्स देने होंगे। आपको बता दें कि यह प्लान आइडिया के कुछ चुनिंदा प्रीपेड ग्राहकों के लिए है।
आपको बता दें कि आइडिया ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक नया ऑफर पेश किया था। इस ऑफर के तहत यूजर्स को मात्र 1 रुपए में अनलिमिटेड 4G इंटरनेट डाटा दिया जाएगा।
क्या है 1 रुपए वाला ऑफर?
इस ऑफर में यूजर को 1 रुपए में अनलिमिटेड 4G इंटरनेट डाटा दिया जाएगा। इसकी वैधता 1 घंटे की होगी। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर को अपने आइडिया नंबर से 411 डायल करना होगा। जो भी इंस्ट्रक्शन दिए जाएं, उन्हें फॉलो करें। इसके लिए आपके फोन में 1 रुपए से ज्यादा का बैलेंस होना चाहिए।
ऐसा करने से यूजर को 1 घंटे के लिए 1 रुपए में अनलिमिटेड 4जी इंटरनेट इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि इस ऑफर का लाभ केवल वही यूजर्स उठा सकते हैं, जो फिलहाल आइडिया यूजर हैं। साथ ही उनके पास 4G स्मार्टफोन और आइडिया की 4G सिम होनी चाहिए।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019