Sunday, May 14, 2017

फेसबुक का नया फीचर, अब ग्रुप में एंट्री से पहले करना होगा ये काम - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

फेसबुक का नया फीचर, अब ग्रुप में एंट्री से पहले करना होगा ये काम - सौरभ कुमार श्रीवास्तव 
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने एक नया फीचर शुरू किया है। इसके तहत आपको फेसबुक ग्रुप में शामिल होने के लिए तीन सवालों के जवाब देने होंगे। ग्रुप को ज्यादा सुरक्षित और उत्पादक बनाने के लिए यह शुरू किया गया है।
टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर की मदद से एडमिन सवाल तैयार करेंगे। ग्रुप में शामिल होने का रिक्वेस्ट भेजने पर आपको इन सवालों के जवाब देने होंगे।
यदि कोई खुद आपको किसी ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए रिक्वेस्ट भेजता है तो आपको एक लिंक का नोटिफिकेशन मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने वे तीन सवाल आ जाएंगे जिनका जवाब देना होगा।
सवालों का जवाब अधिकतम 250 शब्दों में दिया जा सकेगा। जवाब सिर्फ एडमिन और मॉडरेटर ही देख पाएंगे और यह ग्रुप में पोस्ट नहीं होगा। जवाब की समीक्षा होने से पहले आप इसे संपादित भी कर पाएंगे।
नए फीचर से उन लोगों की तादाद घटेगी जो सिर्फ बेकार की चीजों को पोस्ट करने और मजे के लिए ग्रुप का हिस्सा बनते हैं। उल्लेखनीय है कि फेसबुक अगले महीने शिकागो में ग्रुप एडमिन का एक सम्मेलन भी करने जा रहा है।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019