Wednesday, April 5, 2017

अब एंड्रायड पर आया आपका पसंदीदा Super Mario Run | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

 अब एंड्रायड पर आया आपका पसंदीदा Super Mario Run | सौरभ कुमार श्रीवास्तव 
निनटेंडो का Super Mario Run गेम अब एंड्रायड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हो गया है। एंड्रायड यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐपल के आईओएस की ही तरह Super Mario Run को एंड्रायड पर भी फ्री डाउनलोड किया जा सकता है।

इसी के साथ आईओएस पर भी इस गेम का अपडेट जारी किया गया है। इसे सबसे पहले केवल आईओएस स्मार्टफोन्स पर ही उपलब्ध कराया गया था।
आपको बता दें कि इसमें वर्ल्ड टूअर, टोड रैली और किंगडम बिल्डर मोड्स का फ्री ट्रायल किया जा सकता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप गेम के सभी लेवल्स को खेलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 9.99 डॉलर यानि करीब 654 रुपये देने होंगे। यह वन टाइम पेमेंट है।
इसे खरीदने के लिए यूजर को एक बार ही ये शुल्क देना होगा। Super Mario Run टचस्क्रीन स्मार्टफोन्स पर ही खेला जा सकता है। यह गेम क्लासिक मारियो साइड-स्क्रॉलर पर आधारित है।
इस गेम को खेलाना काफी आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ स्क्रीन पर टैप करना होगा। छोटी मुश्किलों को मारियो खुद पार कर लेगा, लेकिन बड़ी परेशानी जैसे खाई आने पर मारियो को जंप कराना होगा। इसके लिए आपको स्क्रीन पर लगातार टैप करना होगा।
यूजर को सिर्फ मारियो के कैरेक्टर को कंट्रोल करना है और उसे लास्ट स्टेज तक पहुंचाना है। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। फिर सर्च बार में Super Mario Run सर्च करे। यहां से आप इसे डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019