Thursday, April 6, 2017

भारत में लॉन्च होगा Sony Xperia XZs स्मार्टफोन, जानें इसकी खासियतें | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

 भारत में लॉन्च होगा Sony Xperia XZs स्मार्टफोन, जानें इसकी खासियतें | सौरभ कुमार श्रीवास्तव 
जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी सोमवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Xperia XZs लॉन्च करने वाली है। यह फोन नई दिल्ली में एक इवेंट के दौरान दोपहर 2 बजे लॉन्च किया जाएगा।

इस फोन को सबसे पहले MWC 2017 में Xperia XZ Premium, Xperia XA1 और Xperia XA1 Ultra स्मार्टफोन्स के साथ लॉन्च किया गया था। Sony Xperia XZs स्मार्टफोन को इससे पहले आइस ब्लू, वार्म सिल्वर और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया था। आपको इस फोन के फीचर्स एक बार फिर बता देते हैं।
Sony Xperia XZs के फीचर्स
इसमें 5.2 इंच का फुल एचडी ट्रिल्युमिनियस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x1920 है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
पहला वेरिएंट 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। वहीं, दूसरा वेरिएंट 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी से लैस होगा। दोनों की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह सिंगल सिम स्मार्टफोन है, जो एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 2900 एमएएच की बैटरी दी गई है।
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस + ग्लोनास, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी (यूएसबी 3.1) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019