Wednesday, April 5, 2017

फ्लैश सेलः Mi Fan Festival में केवल 1 रुपए में मिलेगा शाओमी का यह स्मार्टफोन | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी भारतीय यूजर्स के लिए मी फैन फेस्टिवल आयोजित करेगी। कंपनी ने बताया है कि 6 अप्रैल को कंपनी एक रुपए वाली फ्लैश सेल शुरू की जाएगी।

इसके तहत यूजर्स को कई स्मार्टफोन और डिवाइस पर ऑफर मिलेगा। इसके साथ ही अगर यूजर मी गेम खेलते हैं, तो वो कूपन भी जीत सकते हैं।
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट में खुलासा किया गया है कि ग्राहकों को कई फेस्टिव ऑफर भी दिए जाएंगे। यह फ्लैश सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट यानि Mi.com पर आयोजित की जाएगी। यह सेल सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे होगी।

इन प्रोडेक्ट्स पर मिलेगा डिस्काउंट
आपको बता दें कि इस दौरान ग्राहक रेडमी नोट 4, मी बैंड 2 और 10000 एमएएच वाले पावरबैंक को महज एक रुपए में खरीद सकते हैं। यही नहीं, यूजर को 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक हर रोज सुबह 10 बजे से 50 रुपए, 100 रुपए, 200 रुपए और 500 रुपए के डिस्काउंट कूपन भी दिए जाएंगे।
अगर यूजर एसबीआई के डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 5,000 रुपए की खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत की छूट (अधिकतम 500 रुपए) दी जाएगी।
इसके साथ ही शाओमी मी फैन फेस्टिवल में रेडमी 4ए को खरीदने का मौका भी दिया जाएगा। इसकी सेल दोपहर 12 बजे होगी। फेस्टिवल के दौरान मी एयर प्यूरिफायर 2 पर 500 रुपए की छूट दी जाएगी। साथ ही 10000 एमएएच पावर बैंक पर 100 रुपए की छूट दी जाएगी।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019