Monday, April 17, 2017

क्‍या है व्‍हाट्सऐप की कमाई का राज | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

 क्‍या है व्‍हाट्सऐप की कमाई का राज | सौरभ कुमार श्रीवास्तव 

साल 2009 में ब्रायन एक्‍टन और जैन कौम ने एक एसएमएस सर्विस शुरू की, जिसका नाम उन्‍होंने व्‍हाट्सऐप रखा। ऐप बेस्‍ड इस सर्विस की खासियत यह है कि इसके यूजर्स अपने कॉन्‍टेक्‍ट बुक में शामिल नामों में से किसी को भी मुफ्त में मैसेज भेज सकते थे। यह ऐप आइफोन, एंड्रॉयड, ब्‍लैकबेरी, विंडोज फोन और नोकिया फोन्‍स के लिए उपलब्‍ध रहा है। अब तो इसे डेस्‍कटॉप पर भी उपयोग किया जा रहा है।
फरवरी 2014 में फेसबुक इंक ने व्‍हाट्सऐप को 19 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था। इसके नौ महीने बाद यानी 30 सितंबर 2014 को व्‍हाट्सऐप ने 1,289,000 डॉलर का रेवेन्‍यू कमाया। लेकिन व्‍हाट्सऐप आखिर पैसा कमाता कैसे हैं।
यह सवाल न जाने कितने दिमागों में घूमता रहता होगा। एक ऐप जो मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। जिसे उपयोग करने के लिए आपको पैसा नहीं देना है। वो आखिर कमाता कैसे होगा।
इसका जवाब यह है कि व्‍हाट्सऐप प्रति‍ यूजर एक डॉलर कमाता है। कुछ देशों में इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए एक डॉलर खर्च करना पड़ता है। वहीं कुछ अन्‍य देशों में यह ऐप डाउनलोड के पहले साल फ्री रहता था, इसके बाद हर साल के लिए एक डॉलर चुकाना पड़ता था। 
दूसरे शब्‍दों में कहें तो व्‍हाट्सऐप सब्‍सक्रिप्‍शन मॉडल पर काम करता था। पूरी दुनिया में इसके 700 मिलियन यूजर्स हैं, तो अगर हर यूजर से एक डॉलर भी लिया तो 700 मिलियन डॉलर का रेवेन्‍यू आ गया।
जनवरी 2016 में व्‍हाट्सऐप की कंपनी फेसबुक ने बताया कि इस इंस्‍टेंट मैसेंजर से उतना मुनाफा नहीं हो रहा है, जितना होने की उम्‍मीद थी। इसके बाद व्‍हाट्सऐस की ओर से घोषणा की गई, जिसमें बताया गया कि सब्‍सक्रिप्‍शन सर्विस खत्‍म कर दी गई है और अब यह प्रॉडक्‍ट पूरी तरह से फ्री है।
बिना विज्ञापन
आपको जानकर हैरत होगी कि व्‍हाट्सऐप पर विज्ञापन नहीं आते हैं। वहीं फेसबुक इंक द्वारा इसके रेवेन्‍यू का अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन फोर्ब्‍स मैगजीन का मानना है कि साल 2020 तक यह कंपनी हर यूजर से 4 डॉलर कमाने लगेगी। गौरतलब है कि मार्च 2017 तक व्‍हाट्सऐप के यूजर्स की संख्‍या 1.2 बिलियन थी।
अन्‍य एसएमएस ऐप्‍स
अमेरिका से बाहर कई देश ऐसे हैं जहां टेक्‍स्‍ट मैसेज भेजना काफी महंगा सौदा है। ऐसे में एसएमएस ऐप्‍स काफी जल्‍दी प्रसिद्ध हो जाते हैं और कमाई भी करने लगते हैं। वीचैट भी ऐसा ही एक ऐप है, जिससे यूजर्स एसएमएस तो कर ही सकते हैं साथ ही ऑनलाइन गेम्‍स भी खेल कसते हैं।
व्‍हाट्सऐप के यूजर्स की बढ़ती संख्‍या के बारे में बात करें तो पता चलता है कि इसके यूजर्स की संख्‍या में रोजाना एक मिलियन लोगों की बढ़ोतरी होती है। ये यूजर्स मुख्‍य रूप से लाति‍न अमेरिका, भारत और यूरोप में हैं। 
तो क्‍या पैसा भी रहा है व्‍हाट्सऐप या नहीं
इंडस्‍ट्री विशेषज्ञों की मानें तो व्‍हाट्सऐप के जरिए फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारियां और बिहेरवर का डाटा एकत्रित करके उनका एनालिसिस करता है। इससे मिलने वाली रिपोर्ट और निष्‍कर्ष को वो फेसबुक पर लागू करता है।
व्‍हाट्सऐप के जरिए, फेसबुक को यूजर्स की लोकेशन, कॉन्‍टेक्‍ट लिस्‍ट जैसी पर्सनल जानकारियां मिलती हैं। व्‍हाट्सऐप यूजर्स रोजाना 42 बिलियन मैसेज भेजते हैं। यह सभी जानकारी कई सर्वर में सुरक्षित रहती हैं तथा लगातार अपलोड होती रहती है।
एनक्रिप्‍शन
व्‍हाट्सऐप का दावा है कि इसके जरिए भेजे जाने वाले मैसेज शुरू से अंत तक एन्क्रिप्‍ट रहते हैं। कई मैसेजिंग ऐप सिर्फ संदेशों को एन्क्रिप्ट करते हैं, पर व्‍हाट्सऐप शुरू से अंत तक एन्क्रिप्शन करता है। यानी आप जिस व्यक्ति से संपर्क कर रहे हैं केवल वहीं आपका भेजा हुआ संदेश पढ़ पाता है। बीच में कोई भी आपके मैसेज को पढ़ नहीं सकता है।
रेवेन्‍यू आ रहा है या नहीं
आप मानें या न मानें, लेकिन व्‍हाट्सऐप का रेवेन्‍यू तो बढ़ रहा है। हालांकि कुछ लोग यह भी सोचते होंगे कि फेसबुक ने इसे खरीदकर एक महंगा सौदा कर लिया है। लेकिन यह सहीं नहीं है।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019