Wednesday, April 5, 2017

जानिए कैसे इमोजी में बदल सकते हैं अपना चेहरा | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

मल्टीमीडिया डेस्क। वैसे तो सेल्फी का चलन आज भी काफी है लेकिन कई यूजर्स ऐसे होंगे, जिन्हें सेल्फी लेना अब बोर लगता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आज जिस ऐप के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो आपके लिए सही साबित होगी।
आपको बता दें कि यह ऐप आपके फोटो लेने के अनुभव को एक अलग ही अनुभव प्रदान करेगी। हम सभी चैटिंग के दौरान अलग-अलग इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अपने चेहरे को इमोजी में बदला है?
अगर नहीं, तो ये ऐप आपके बेहद काम की है। आप अपनी सेल्फी को इन इमोजी में बदल कर चैटिंग के दौरान उनका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप का नाम MeMoji है। इस ऐप से एडिट की गई फोटो को GIF, फोटो और वीडियो के तौर पर सेव किया जा सकता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
1. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऐप केवल iOS में उपलब्ध है।
2. इसके लिए यूजर को सबसे पहले ऐपल ऐप स्टोर पर जाना होगा। इसमें Memoji नाम की ऐप को सर्च करें।
3. ऐप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें। इंस्टॉल करने के बाद इस ऐप को ओपन करें।
4. यहां आपसे कुछ परमीशन मांगी जाएगी, उन्हें OK कर दें।
5. इसके बाद आप अपनी एक फोटो क्लिक करें।
6. फोटो खींचने के बाद नीचे की तरफ Use Photo का ऑप्शन आ रहा होगा, उसपर क्लिक करें।
7. अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा। इसमें नीचे इमोजी दी गई होंगी।
8. आप जिस भी इमोजी को सेलेक्ट करना चाहते हैं उसपर टैप कर दें।
9. इसके बाद आप अपनी मनपसंद इमोजी के साथ अपनी फोटो को पोस्ट कर सकते हैं।
10. इसे फोटो, वीडियो और इमेज के तौर पर लेने के लिए ऊपर की तरफ साइड में दिए गए Arrow बटन पर टैप करें।
11. यहां आपको तीनों ऑप्शन मिल जाएंगे। आप जिस भी फॉर्मेट में चाहें, इसे सेव कर सकते हैं।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019