Thursday, April 6, 2017

जियो का समर सरप्राइज ऑफर हो रहा बंद, सिर्फ इतना वक्त है आपके पास | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

 जियो का समर सरप्राइज ऑफर हो रहा बंद, सिर्फ इतना वक्त है आपके पास | सौरभ कुमार श्रीवास्तव 
ट्राई के आदेश के बाद रिलायंस जियो ने अपना समर सरप्राइज ऑफर वापस लेने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद जियो के उन ग्राहकों को जबरदस्त झटका लगा है जिन्होंने अब तक प्राइम मेंबरशिप और 303 रुपए का रिचार्ज नहीं करवाया है। कंपनी ने गुरुवार को जारी एक प्रेस रिलीज में जानकारी दी कि कंपनी अपने समर सरप्राइज ऑफर को ट्राई के निर्देशानुसार वापस ले रही है और यह जितनी जल्दी संभव होगा कर लिया जाएगा।
हालांकि जिन लोगों ने पहले ही 303 रुपए का रिचार्ज करवा लिया है वो इसका फायदा ले पाएंगे। इस ऑफर का रिचार्ज करवाने वाले ग्राहकों को अगले तीन महीने तक जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत मिलने वाली अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और इंटरनेट जैसी सुविधाएं जारी रहेंगी।
लेकिन इस फैसले के बाद यह साफ नहीं के कि यह ऑफर तत्काल प्रभाव से बंद हो चुका है या नहीं। वैसे कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार लोगों के पास अब भी 24-48 घंटे का वक्त है जिसमें वो इस ऑफर में शामिल हो सकते हैं और अगले तीन महीने तक फ्री इंटरनेट और कॉलिंग का फायदा ले सकते हैं।
अब यह बनेगी स्थिति
जियो के समर सरप्राइज ऑफर के बंद होने के बाद भी जियो प्राइम मेंबरशिप जारी रहेगी और 15 अप्रैल तक यूजर्स इसके सदस्य बन सकते हैं। इसका सदस्य बनने के बाद उन्हें मार्च 2018 तक हर महीने सिर्फ 303 रुपए का रिचार्ज करवाने पर रोजाना 1 जीबी 4जी इंटरनेट, फ्री वॉइस कॉलिंग और एसएमएस के अलावा कई ऐप्स मुफ्त में मिलती रहेंगी। समर सरप्राइज ऑफर ले चुके ग्रहकों को अगले तीन महीने यानी 31 जुलाई तक कोई नया रिचार्ज नहीं करवाना होगा।
क्या करें अब
इस ऐलान के बाद जो यूजर्स जियो समर सरप्राइज ऑफर में शामिल होना चाहते हैं वो जितनी जल्दी हो सके ऑनलाइन या फिर रिलायंस डिजिटल पर जाकर 303 रुपए का रिचार्ज करवाएं। जिनके पास जियो की पोस्टपैड सिम है वो यूजर्स 97 रुपए का सिक्युरिटी डिपॉजिट देकर 303 का रिचार्ज करवा सकते हैं इसका मतलब उन्हें कुल 400 रुपए देने होंगे।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019