Wednesday, April 26, 2017

गूगल ने डूडल को नासा उपग्रह के नाम किया | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

नासा का कैसिनी उपग्रह कई वर्षों से वलय (छल्ला) वाले ग्रह शनि का अध्ययन कर रहा है। नासा का यह उपग्रह अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। उसके आखिरी डाइव को 'द ग्रैंड फिनाले' नाम दिया गया है।
गूगल ने बुधवार को अपना डूडल उपग्रह की इस आखिरी उड़ान के नाम किया है। इसके बाद वलय युक्त ग्रह की जांच के लिए रवाना हुए कैसिनी की 20 वर्षों की यात्रा इस वर्ष सितंबर में समाप्त हो जाएगी।
अमेरिकी कलाकार नाटे स्विनहार्ट ने यह डूडल बनाया है। डूडल में कैसिनी शनि के किनारे घूम रहा है और साथ ही फोटो ले रहा है। सबसे खास बात यह है कि शनि ने स्माइल भी किया है।
कैसिनी उपग्रह ने 2.2 अरब मील की अपनी यात्रा 20 वर्ष पहले शुरू की थी। लंबी यात्रा करता हुआ यह उपग्रह 2004 में शनि ग्रह के करीब पहुंचा था। इस वर्ष के अंत में कैसिनी अलविदा कह देगा और शनि के वातावरण में खो जाएगा।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019