Saturday, April 15, 2017

फेसबुक पर फर्जी न्‍यूज पोस्‍ट करने वाले 30000 अकाउंट हुए बंद | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

फेसबुक पर फर्जी न्‍यूज पोस्‍ट करने वाले 30000 अकाउंट हुए बंद | सौरभ कुमार श्रीवास्तव 

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने यूजर्स अकाउंट प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। फेसबुक ने फ्रांस में 30,000 नकली अकाउंट को बंद कर दिए हैं। उसने यह कदम फेसबुक पर गलत खबरें, सूचना और स्पैम को बंद करने के लिए उठाया है।
फेसबुक ने फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव के फर्स्ट राउंड के 10 दिन पहले यह कदम उठाया है। क्योंकि, यूजर्स अपने नकली फेसबुक अकाउंट के जरिए सोशल मीडिया में आक्रामक चीजें लिख रहे थे।
फ्रांस की सरकार के दवाब के चलते फेसबुक को यह कदम उठाना पड़ा। इसके साथ ही दूसरे सोशल मीडिया साइट जैसे गूगल के यूट्यूब, ट्विटर पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा फेसबुक ने फ्रांस के साथ ही दूसरे देशों में भी नकली अकाउंट्स पर नजर रखने के बारे में सोचा है। यूजर्स के फीड्स में जाने वाले खबरों की भी छानबीन की जाएगी और जल्द ही इन नकली अकाउंट्स को बंद किया जा सकता है।
इसके अलावा गुरुवार को, फेसबुक ने जर्मनी में सबसे अधिक बिकने वाले अखबारों में पाठकों को फर्जी समाचारों की पहचान करने के लिए पूर्ण पृष्ठ विज्ञापन दिया है। गौरतलब है कि फेसबुक को पिछले साल भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उस पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भ्रामक और झूठी खबरों को प्रसारित करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद से ही फेसबुक ऐसी खबरों पर अंकुश लगाने की मुहिम में जुटा है।
फेसबुक मैसेंजर के 1.2 अरब यूजर
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने मैसेंजर प्लेटफॉर्म पर 1.2 बिलियन एक्टिव यूजर्स का आंकड़ा पार किया है। आपको बता दें कि 8 महीनों में मैसेंजर से 200 मिलियन यूजर्स जुड़े हैं। यह जानकारी मैसेंजर के हेड डेविड मार्कस ने दी है। डेविड मार्कस ने यह भी बताया कि मैसेंजर से प्रतिदिन भेजे जा रहे संदेशों में भारी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रायड और आईओएस पर फेसबुक मैसेंजर के डाउनलोड्स में हर साल 5.66 फीसद की बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, अगर व्हाट्सएप की बात करें तो इस एप के भी 1.2 बिलियन एक्टिव यूजर्स हैं, जिसमें से 200 मिलियन भारत के यूजर्स हैं।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019