Tuesday, April 11, 2017

सबसे ज्यादा सर्च किया गया यह ऐप, 15.8 करोड़ लोग रोजाना करते हैं इस्तेमाल | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

सबसे ज्यादा सर्च किया गया यह ऐप, 15.8 करोड़ लोग रोजाना करते हैं इस्तेमाल | सौरभ कुमार श्रीवास्तव 


पिछले हफ्ते स्नैपचैट के स्टॉक प्राइस कुछ कम रहे, लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईओएस एप स्टोर में स्नैपचैट सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला ऐप है। फोर्ब्स मैगजीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्नैपचैट ने सर्च और रिजल्ट के मामले में सभी कॉम्पटीटर्स को पीछे छोड़ दिया है।
इस ऐप को यूजर्स ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। स्नैपचैट के मुताबिक, हर दिन करीब 15.8 करोड़ लोग स्नैपचैट का इस्तेमाल करते है। साथ ही हर रोज 2.5 अरब स्नैप्स शेयर किए जाते हैं। गौरतलब है कि स्नैपचेट की पेरेंट कंपनी स्नैप इंक इसी महीने सार्वजनिक क्षेत्र में आई है।
साल 2012 में शुरू हुई इस नई कंपनी को पिछले साल 51.5 करोड़ डॉलर का घाटा उठाना पड़ा। वहीं, इस रेस में इंस्टाग्राम दूसरे नंबर पर और फेसबुक मोबाइल ऐप तीसरे स्थान पर रहा। उधर, यूट्यूब को चौथा स्थान मिला। स्टार्टअप किक को पांचवा स्थान मिला। रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर को छठवां स्थान मिला।
जानें क्या है स्नैपचैट?
स्नैपचैट एक फन मैसेजिंग एप्लिकेशन है, जिस पर आप अपनी कहानी, तस्वीरें दोस्तों व परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं। इस एप में आप तस्वीरें और वीडियो ले सकते हैं, उनमें कैप्शन या डूडल जोड़ सकते हैं और इसे किसी दोस्त के साथ साझा कर सकते हैं।
इसके साथ ही आप अपनी यादों को स्टोरी (कहानी) के रूप में भी किसी एक दोस्त या सभी के साथ साझा कर सकते हैं। स्नैपचैट पर फ्रेंड्स मैसेज देखने के अलावा अधिकतम 10 सेकेंड के लिए स्नैपचैटस्पीक में 'स्नैप्स' कर सकते हैं और इसके बाद यह गायब हो जाता है।

About the Author

Saurabh Kumar Shrivastav

Author & Editor

Saurabh is a professional Web Designer and Developer and has aptly designed, coded, and modified visually impressive and user friendly websites. He is also a proficient Front End Developer having sound knowledge and practical expertise of HTML, CSS, and JavaScript. In addition, he is an SEO Expert and has ranked and maintained the rank of several keywords in Google.

 
Play Store App © 2018-2019